LIBRISTO
LIBROAMANTO
obowiązkowe
Zostań członkiem wspólnoty miłośników książek z całego świata i zyskaj mnóstwo korzyści. Załóż konto bezpłatnie
0
Darmowa dostawa z usługą Inpost oraz Orlen od 299.00 zł
DPD Kurier 12.99 Poczta Polska 18.99 Paczkomat 13.99 InPost Kurier 12.99 Punkt DPD 11.99

Darmowa dostawa dla zamówień powyżej 299,00 zł.

Godaan

Język HinduskiHinduski
E-book Adobe ePub DRM
Wydawnictwo Sai ePublications, grudzień 2016
होरीराम ने दोनों बैलों को सानी-पानी दे कर अपनी स्त्री धनिया से कहा - गोबर को ऊख गोड़ने भेज देना। मैं... Cały opis
? points 6 b
11.57
Dostępna Produkt cyfrowy - wysyłamy od razu


Klienci kupili także


Ausmalreise Selfcare im Winter Edition Michael Fischer / Książka Miękka
common.buy 37.20
TOP
Kiss the Villain Rina Kent / Książka Miękka
common.buy 34.12
Zapowiedź
Die hohe Schule der Patisserie Karin Weidlich / Książka Twarda
common.buy 293.97
William Blake: Painter and Poet Richard Garnett / Książka Miękka
common.buy 91.94
Talon's Heart Jordan Silver / Książka Miękka
common.buy 52.57
Balladyna Lektura z opracowaniem Słowacki Juliusz / Książka Miękka
common.buy 12.29
Tree Rings Fritz Hans Schweingruber / Książka Miękka
common.buy 1 610.14
Restaurant Nathan Outlaw Nathan Outlaw / Książka Twarda
common.buy 226.53
Concertino August Friedrich Martin Klughardt / Prasa Nuty
common.buy 89.78
Stendhal Roger Pearson / Książka Twarda
common.buy 1 197.14
Necroscope III: The Source Brian Lumley / Książka Miękka
common.buy 93.78
Mason-bees Jean Henri Fabre / Książka Miękka
common.buy 79.64
Oak of Chivaby. [A Tale.] REV John Procter / Książka Miękka
common.buy 112.03
TOP
Nuovo Progetto italiano Telis Marin / Książka Miękka
common.buy 126.28
Zapowiedź
Yu-Gi-Oh! GX, Vol. 8 Naoyuki Kageyama / Książka Miękka
common.buy 33.10

होरीराम ने दोनों बैलों को सानी-पानी दे कर अपनी स्त्री धनिया से कहा - गोबर को ऊख गोड़ने भेज देना। मैं न जाने कब लौटूँ। जरा मेरी लाठी दे दे। धनिया के दोनों हाथ गोबर से भरे थे। उपले पाथ कर आई थी। बोली - अरे, कुछ रस-पानी तो कर लो। ऐसी जल्दी क्या है? होरी ने अपने झुर्रियों से भरे हुए माथे को सिकोड़ कर कहा - तुझे रस-पानी की पड़ी है, मुझे यह चिंता है कि अबेर हो गई तो मालिक से भेंट न होगी। असनान-पूजा करने लगेंगे, तो घंटों बैठे बीत जायगा। ''इसी से तो कहती हूँ, कुछ जलपान कर लो और आज न जाओगे तो कौन हरज होगा! अभी तो परसों गए थे।''


''तू जो बात नहीं समझती, उसमें टाँग क्यों अड़ाती है भाई! मेरी लाठी दे दे और अपना काम देख। यह इसी मिलते-जुलते रहने का परसाद है कि अब तक जान बची हुई है, नहीं कहीं पता न लगता कि किधर गए। गाँव में इतने आदमी तो हैं, किस पर बेदखली नहीं आई, किस पर कुड़की नहीं आई। जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है, तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुसल है।''


धनिया इतनी व्यवहार-कुशल न थी। उसका विचार था कि हमने जमींदार के खेत जोते हैं, तो वह अपना लगान ही तो लेगा। उसकी खुशामद क्यों करें, उसके तलवे क्यों सहलाएँ। यद्यपि अपने विवाहित जीवन के इन बीस बरसों में उसे अच्छी तरह अनुभव हो गया था कि चाहे कितनी ही कतर-ब्योंत करो, कितना ही पेट-तन काटो, चाहे एक-एक कौड़ी को दाँत से पकड़ो; मगर लगान का बेबाक होना मुश्किल है। फिर भी वह हार न मानती थी, और इस विषय पर स्त्री-पुरुष में आए दिन संग्राम छिड़ा रहता था। उसकी छ: संतानों में अब केवल तीन जिंदा हैं, एक लड़का गोबर कोई सोलह साल का, और दो लड़कियाँ सोना और रूपा, बारह और आठ साल की। तीन लड़के बचपन ही में मर गए। उसका मन आज भी कहता था, अगर उनकी दवा-दवाई होती तो वे बच जाते; पर वह एक धेले की दवा भी न मँगवा सकी थी। उसकी ही उम्र अभी क्या थी। छत्तीसवाँ ही साल तो था; पर सारे बाल पक गए थे, चेहरे पर झुर्रियाँ पड़ गई थीं। सारी देह ढल गई थी, वह सुंदर गेहुँआँ रंग सँवला गया था, और आँखों से भी कम सूझने लगा था। पेट की चिंता ही के कारण तो। कभी तो जीवन का सुख न मिला। इस चिरस्थायी जीर्णावस्था ने उसके आत्मसम्मान को उदासीनता का रूप दे दिया था। जिस गृहस्थी में पेट की रोटियाँ भी न मिलें, उसके लिए इतनी खुशामद क्यों? इस परिस्थिति से उसका मन बराबर विद्रोह किया करता था, और दो-चार घुड़कियाँ खा लेने पर ही उसे यथार्थ का ज्ञान होता था।


उसने परास्त हो कर होरी की लाठी, मिरजई, जूते, पगड़ी और तमाखू का बटुआ ला कर सामने पटक दिए।
होरी ने उसकी ओर आँखें तरेर कर कहा - क्या ससुराल जाना है, जो पाँचों पोसाक लाई है? ससुराल में भी तो कोई जवान साली-सलहज नहीं बैठी है, जिसे जा कर दिखाऊँ।
होरी के गहरे साँवले, पिचके हुए चेहरे पर मुस्कराहट की मृदुता झलक पड़ी। धनिया ने लजाते हुए कहा - ऐसे ही बड़े सजीले जवान हो कि साली-सलहजें तुम्हें देख कर रीझ जाएँगी।
होरी ने फटी हुई मिरजई को बड़ी सावधानी से तह करके खाट पर रखते हुए कहा - तो क्या तू समझती है, मैं बूढ़ा हो गया? अभी तो चालीस भी नहीं हुए। मर्द साठे पर पाठे होते हैं।

Aktorka & Poliglotka
EWA KASP dla
Odtworzyć wideo
Ewa Kasp
Libristo ma największy wybór literatury obcojęzycznej. Dlatego tutaj kupuję swoje książki.

Informacje o książce

Pełna nazwa Godaan
Autor Premchand
Język Hinduski
Oprawa E-book - Adobe ePub DRM
Data wydania 2016
Liczba stron 491
EAN 9781365632167
Kod Libristo 47406261
Wydawnictwo Sai ePublications
Podaruj tę książkę jeszcze dziś
To łatwe
1 Dodaj książkę do koszyka i wybierz „dostarczyć jako prezent” 2 W odpowiedzi wyślemy Ci bon 3 Książka dotrze na adres obdarowanego

Logowanie

Zaloguj się do swojego konta. Nie masz jeszcze konta Libristo? Utwórz je teraz!

 
obowiązkowe
obowiązkowe

Nie masz konta? Zyskaj korzyści konta Libristo!

Dzięki kontu Libristo będziesz mieć wszystko pod kontrolą.

Utwórz konto Libristo
Doradca książkowy Libroamiko
Cześć, jestem Libroamiko, w czym mogę pomóc?